Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ का बजट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ का बजट. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ का बजट. Show all posts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, विजन 2047 पर रहेगा फोकस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य का बहुप्रतीक्षित बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। इस बार भी बजट एक नए थीम के साथ आएगा और “विजन 2047” पर विशेष फोकस रहेगा।


23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक चलेगा। सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी।

महिलाओं, युवाओं और किसानों पर जोर

वित्त मंत्री ने बताया कि बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत बनाना है। सभी वर्गों को संतुलित रूप से शामिल करने पर जोर दिया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल सुविधाओं पर फोकस

सूत्रों के अनुसार बजट 2026–27 में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर रहेगा। छोटे और मध्यम शहरों में खेल मैदानों के विकास तथा यातायात सुधार के लिए रिंग रोड निर्माण के प्रावधान किए जा सकते हैं।

नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी है।

इसके अलावा

  • नगर पंचायत पखांजूर में खेल परिसर की स्थापना
  • दुलदुला में मिनी इंडोर स्टेडियम निर्माण
  • दुर्ग की पहली बटालियन में इंडोर स्टेडियम के शेष कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये
  • सारंगढ़ इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए बजट प्रावधान
  • शहरी विकास और योजनाओं के लिए बड़ी राशि

बड़े नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में रिंग रोड निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।

छूटे हुए जिलों में नालंदा लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना भी प्रस्तावित है। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना और आयुष्मान योजना के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये के प्रावधान की संभावना जताई जा रही है।

गैर-जरूरी योजनाओं में कटौती

सरकार इस बार विभागों की गैर-जरूरी योजनाओं पर खर्च घटाने की तैयारी में है, ताकि संसाधनों का उपयोग प्राथमिक विकास कार्यों में किया जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.