Media24Media.com: #चोरी के एक सनसनीखेज मामले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #चोरी के एक सनसनीखेज मामले. Show all posts
Showing posts with label #चोरी के एक सनसनीखेज मामले. Show all posts

घर की नौकरानी ही निकली मास्टरमाइंड, पति-जीजा संग मिलकर की लाखों की चोरी

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी, उसके पति और जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर एक घर से करीब 12 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।


काम के बहाने घर में बनाई रेकी

पुलिस के अनुसार आशीष नगर रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में अधिक काम होने के कारण मालती ध्रुव नामक महिला को दो दिनों के लिए काम पर रखा था। काम समाप्त होने के बाद जब परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे कीमती गहने गायब मिले।

इसके बाद 27 मई को दुर्गा प्रसाद ने नेवई थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

अलमारी से गायब मिले सोने-चांदी के जेवर

शिकायत के मुताबिक अलमारी में रखे 14.5 ग्राम सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथ, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र और कान के तीन जोड़ी टॉप्स सहित अन्य आभूषण गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला चोरी का राज

विवेचना के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली मालती ध्रुव पर संदेह हुआ। इसके बाद मालती ध्रुव, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

गहने गिरवी रखकर लिया था लोन

आरोपी मालती ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसने 19 मई 2026 को दुर्गा प्रसाद नागपुरे के घर से गहनों की चोरी की थी। चोरी के बाद पति और जीजा की मदद से कुछ गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन भी ले लिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से गिरवी रखने की रसीद, एक लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, तीन मोबाइल फोन समेत चोरी से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया है।

12.22 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 12 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.