Media24Media.com: #गोवर्धन पूजा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गोवर्धन पूजा. Show all posts
Showing posts with label #गोवर्धन पूजा. Show all posts

लाफिन कला में छः वर्षो से मनाया जाता है सामूहिक दीपावली, सैकड़ों महिलाओं ने लिया सुआ नृत्य में भाग

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द। बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने प्रख्यात ग्राम लाफिन कला में सामूहिक दीपावली का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बच्चों व महिलाओं की सुआ नृत्य प्रतियोगिता रखा गया। प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा साहू की टीम प्रथम, अंशु साहू की टीम द्वितीय तथा मीनाक्षी साहू की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपला वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संरक्षक व समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री रहे।अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चन्द्राकर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए आनन्दराम पत्रकारश्री ने कहा युवाओं द्वारा


गांव के नाम के अनुरूप लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की पहल बहुत ही सराहनीय है।


समाज में कुछ लोग कला संस्कृति को सहेजने का बीड़ा उठाया है जिनके पहल व प्रयासों से हमारी संस्कृति संवर्धित हो रही है। वर्तमान पीढ़ी को भी इस दिशा में आगे आने की आवश्यकता है।वहीं योगेश्वर चन्द्राकर ने ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं देते गोवर्धन पूजा का महत्व बताया।और युवाओं द्वारा छः वर्षो से सामूहिक रूप से दीपावली मनाने की पहल की मुक्त कंठ से सराहना किए। योगेश्वर ने ग्रामीणों के अनुरोध पर ग्राम के सांहडा देवता का जीर्णोद्धार कराया। और उनके द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोकार्पण किया गया वही आयोजकों का कहना है सामूहिक रूप से दीपावली आयोजन के माध्यम से सब एक साथ मिलजुल कर दीपावली मनाते हैं। जिससे गांव में आपसी प्रेम और सौहार्द्रता बढ़ती है।


इस अवसर पर केतन साहू,हेमूराम साहू,तोष साहू, नाथू साहू, महेन्द्र पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गोवर्धन साहू ने किया।इस बीच आतिशबाजी भी होती रही जो आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में विशेष योगदान रामकुमार साहू, तोषकुमार साहू, महेन्द्र कुमार पटेल, गोवर्धन साहू, कमलेश साहू, रामजी साहू, हरिराम साहू, नेतन पटेल,भूषण निषाद,भेखलाल साहू,राधेश्याम साहू, दरबारी निषाद,नंदकुमार पटेल,जगेश्वर साहू, कुश कुमार पटेल अशोक साहू का रहा। कार्यक्रम के समापन में ग्राम के सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सुआ नृत्य कर एक दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को जीवंत रखती है।

आज या कल? जानिए कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

No comments Document Thumbnail

 Govardhan Puja 2025: दिवाली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 22 अक्टूबर (बुधवार) को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर शाम 5:57 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर रात 8:18 बजे तक रहेगी।


उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को ही की जाएगी।

गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त

  1. प्रातःकाल का मुहूर्त: सुबह 6:26 से 8:48 बजे तक (अवधि – 2 घंटे 22 मिनट)
  2. दोपहर का मुहूर्त: दोपहर 3:29 से शाम 5:44 बजे तक (अवधि – 2 घंटे 15 मिनट)

पूजा का महत्व

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसी कारण भक्त इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करते हैं तथा 56 भोग अर्पित करते हैं। यह पर्व प्रकृति और मानव के संबंध का प्रतीक माना जाता है। पूजा और दान से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.