Media24Media.com: #गोपनीय सूचना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गोपनीय सूचना. Show all posts
Showing posts with label #गोपनीय सूचना. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पति-पत्नी समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान रैकेट से जुड़े पति-पत्नी को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.