Media24Media.com: #गोदावरी प्लांट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गोदावरी प्लांट. Show all posts
Showing posts with label #गोदावरी प्लांट. Show all posts

रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, 6 की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी के सिलतरा इलाके में आज गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। प्लांट के गिरते हिस्से (सिल्ली) के कारण 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य मजदूर मलबे में दब गए।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मृतकों के अलावा आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को गंभीर हालत में देवेंद्र नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से में हुआ। घटना के समय उस जगह लगभग दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे। अभी भी कुछ मजदूर मलबे में दबे हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक


मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.