Media24Media.com: #गैस सिलेंडर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गैस सिलेंडर. Show all posts
Showing posts with label #गैस सिलेंडर. Show all posts

गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, देश में कोई कमी नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लग रही लंबी कतारों के बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण ऐसी स्थिति बन रही है, जबकि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है।


मीडिया से चर्चा के दौरान अरुण साव ने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कहीं भी कालाबाजारी होने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अफीम की खेती को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानसभा घेराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही अफीम की खेती शुरू हुई थी। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार के दौरान नशे का कारोबार बढ़ा, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही सरकार ने तत्काल और कठोर कार्रवाई की है और किसी को भी नशे का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में शुरू की जा रही गौधाम योजना को लेकर अरुण साव ने कहा कि पहले की गौठान योजना का सही उपयोग नहीं हुआ और इससे जनता के पैसे की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि नई गौधाम योजना के तहत प्रदेश में 1460 गौधाम बनाए जाएंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि गौधामों में चरवाहों को मानदेय दिया जाएगा और पशुओं के लिए चारा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। सरकार का दावा है कि यह योजना पशुपालन और गौसेवा को बढ़ावा देने में प्रभावी साबित होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.