Media24Media.com: #गैंगरेप कांड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गैंगरेप कांड. Show all posts
Showing posts with label #गैंगरेप कांड. Show all posts

गैंगरेप कांड: शादी से लौट रही 2 नाबालिगों से दरिंदगी, 8 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है, जब चार सहेलियां शादी समारोह से देर रात लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवकों के एक समूह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।


बताया जा रहा है कि चार में से दो लड़कियां किसी तरह मौके से भाग निकलीं, जबकि दो नाबालिगों को आरोपी अपने साथ खेत की ओर ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में पहले सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) पीड़िताओं के बयान दर्ज करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.