Media24Media.com: #गणवेश वितरण में गड़बड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गणवेश वितरण में गड़बड़ी. Show all posts
Showing posts with label #गणवेश वितरण में गड़बड़ी. Show all posts

CG NEWS : गणवेश वितरण में गड़बड़ी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। निःशुल्क गणवेश वितरण में गंभीर अनियमितता और लापरवाही सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर दिए गए हैं।


वितरण में अनियमितता

जांच में पाया गया कि डी.एन. मिश्रा ने जरूरत से अधिक गणवेश मंगवाए और वितरण कार्य में भारी गड़बड़ी की। शिकायतों के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया।


नया प्रभार सौंपा गया

जारी आदेश के मुताबिक सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलंबन अवधि में डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.