Media24Media.com: #खेल राष्ट्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #खेल राष्ट्र. Show all posts
Showing posts with label #खेल राष्ट्र. Show all posts

भारत को शीर्ष पाँच खेल राष्ट्र बनाने का लक्ष्य : डॉ. मांडविया

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली,  युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हर घर में खेल संस्कृति विकसित की जानी चाहिए और हर बच्चे में खेलों के प्रति जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत की हर गली खेल का मैदान बने और हर मंच पर तिरंगा लहराए।”

डॉ. मांडविया स्पोर्टस्टार x केपीएमजी प्लेकॉम – बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स समिट 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों की सफलता का उल्लेख किया और बताया कि सरकार 10 वर्ष और 25 वर्ष की रणनीतिक योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि भारत को शीर्ष पाँच खेल राष्ट्रों में शामिल किया जा सके।

उन्होंने राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 को एथलीट-केंद्रित और महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही खेलो भारत नीति – 2025 को भविष्य उन्मुख, समावेशी और प्रदर्शन आधारित नीति बताया।

डॉ. मांडविया ने सभी हितधारकों से सामूहिक प्रयास का आह्वान करते हुए कहा कि भारत का खेल महाशक्ति के रूप में उदय तभी संभव है जब सरकार, उद्योग, संस्थान और जनता एक साथ मिलकर कार्य करें।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स टेक एवं मैन्युफैक्चरिंग एक्सपो का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पी.टी. उषा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://x.com/mansukhmandviya/status/1966437242861142114?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1966437242861142114%7Ctwgr%5Ee71e24fa807a26c8a10357ffbada079f43bd4239%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2165975

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.