Media24Media.com: #क्रेडिट कार्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #क्रेडिट कार्ड. Show all posts
Showing posts with label #क्रेडिट कार्ड. Show all posts

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 3.46 लाख की साइबर ठगी, मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

 भिलाईनगर। क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर ओटीपी हासिल कर 3 लाख 46 हजार 444 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 भिलाई निवासी देवेश कुमार (52) सीएसईबी में असिस्टेंट ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई कि 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाली महिला ने खुद को HDFC Bank की कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड लंबे समय से सक्रिय नहीं है और उसे बंद करना है।

ओटीपी लेकर की ठगी

शिकायतकर्ता के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड बंद करने की प्रक्रिया के नाम पर उनके मोबाइल पर कई ओटीपी भेजे गए। महिला ने प्रक्रिया पूरी कराने का हवाला देकर बार-बार ओटीपी मांगे। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को उसी नंबर से दोबारा कॉल कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की बात कही गई और चार बार फिर ओटीपी लिया गया। कॉल करने वाले ने बाद में बताया कि कार्ड बंद करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

स्टेटमेंट देखने पर हुआ खुलासा

17 अप्रैल 2026 को जब देवेश कुमार ने अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट देखा तो 12 फरवरी से 17 फरवरी के बीच 3 लाख 46 हजार 444 रुपये की ओवरड्यू राशि दर्ज मिली। इसके बाद वे नेहरू नगर स्थित बैंक शाखा पहुंचे और स्टेटमेंट की जांच कराई।
जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपी ने ओटीपी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से यह रकम निकाल ली।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी पाए जाने पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

खराब CIBIL स्कोर से नहीं मिल रहा लोन? अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द सुधारें क्रेडिट स्कोर!

No comments Document Thumbnail

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि खराब CIBIL स्कोर के चलते बड़ी संख्या में लोगों को बैंक और वित्तीय संस्थानों से लोन लेने में दिक्कत हो रही है। कई लोग बार-बार आवेदन कर रहे हैं, फिर भी उन्हें लोन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।


दरअसल, बैंक या कोई भी वित्तीय संस्था लोन या क्रेडिट कार्ड देने से पहले आवेदक का CIBIL स्कोर चेक करती है। यह स्कोर आपकी वित्तीय विश्वसनीयता को दर्शाता है — यानी आप समय पर कर्ज चुकाते हैं या नहीं। यदि स्कोर 650 से कम है, तो लोन या क्रेडिट कार्ड का आवेदन तुरंत खारिज हो सकता है।

CIBIL स्कोर कम क्यों होता है?

  • समय पर लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान न करना
  • बार-बार लोन लेने या क्रेडिट कार्ड की अधिकतम लिमिट तक खर्च करना
  • क्रेडिट हिस्ट्री न होना (पहली बार लोन लेने वालों के साथ आम समस्या)
  • एक साथ कई जगह लोन/क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना
  • मौजूदा कर्ज का लगातार बढ़ते जाना

कैसे सुधारें अपना CIBIL स्कोर?

EMI और बिल का समय पर भुगतान करें
क्रेडिट कार्ड का सीमित और समझदारी से उपयोग करें
पुराने बकाया कर्ज जल्द चुकाएं

हर महीने क्रेडिट रिपोर्ट जांचें – कोई गलती हो तो तुरंत सुधार करवाएं
बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें
लंबी अवधि वाले लोन (जैसे होम या एजुकेशन लोन) समय से चुकाकर अपनी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत बनाएं

ध्यान रखें:

CIBIL स्कोर रातोंरात नहीं सुधरता, लेकिन अगर आप ऊपर बताए गए उपाय अपनाते हैं, तो 6–12 महीने में आपके स्कोर में बड़ा सुधार हो सकता है। अच्छा स्कोर होने से लोन और क्रेडिट कार्ड पाना आसान हो जाता है, और ब्याज दर भी कम लगती है।

तो अगली बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले अपने CIBIL स्कोर को जरूर जांचें और सुधार की दिशा में कदम उठाएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.