Media24Media.com: #कोविड-19

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कोविड-19. Show all posts
Showing posts with label #कोविड-19. Show all posts

कोरोना की फिर दस्तक: आंध्र प्रदेश में 20 दिनों में 12 नए मामले, 4 मरीजों की मौत के बाद अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 अमरावती : आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में अचानक आई तेजी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले करीब 20 दिनों के भीतर राज्य में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 4 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जान गंवाने वाले चारों मरीज पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों (को-मॉर्बिडिटीज) से पीड़ित थे।


26 जून को सामने आया था साल का पहला मामला

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2026 का पहला कोविड मामला बीती 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज किया गया था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और लोग संक्रमित पाए गए। विभाग द्वारा की गई कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सामने आया है कि इनमें से दो लोग पहले से संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में आने के कारण वायरस की चपेट में आए।

कडप्पा और काकीनाडा में हुईं मौतें, RIMS में विशेष वार्ड तैयार

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मृतकों में से तीन कडप्पा जिले के और एक काकीनाडा के निवासी थे। लगातार बढ़ते मामलों और मौतों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर कडप्पा स्थित रिम्स (RIMS) अस्पताल में एक विशेष कोविड वार्ड सक्रिय कर दिया गया है, जहाँ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने जनता से अपील की है कि इस स्थिति से घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नागरिक पूरी सावधानी बरतें और सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच करवाएं।

महासमुंद : कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियाँ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद : देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के 28 मई 2025 को जारी निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  पी कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 प्रबंधन को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।


कोविड से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय में 6 बेड (ICU with ventilator) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 2-2 बेड आरक्षित रखे गए हैं।साथ ही शासन द्वारा विशेष रूप से ILI (Influenza Like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Infection) मामलों की निगरानी पर ज़ोर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आई.एच.आई.पी. पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करना आवश्यक है जिसमें हाथों को नियमित रूप से साबुन और साफ पानी से धोएं, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। बिना धोए हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें और इसमें से किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर घर पर ही रहें और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें।

उच्च जोखिम वाले समूह (हाई रिस्क ग्रुप) में आने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है जिसमें नवजात शिशु एवं छोटे बच्चे,कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक,गर्भवती महिलाएं और अस्थमा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति शामिल है।वर्तमान में महासमुंद जिले में कोविड-19 का कोई सक्रिय मामला नहीं है। हालांकि, किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं।

Covid 19 In India: देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 12 मौतें, 1200 से अधिक एक्टिव केस

No comments Document Thumbnail

 Covid 19 In India: देश में कोविड-19 के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है, और अब तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। देशभर में एक्टिव केसों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। बिहार के पटना AIIMS में एक महिला डॉक्टर और नर्स सहित 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


बिहार में कोरोना का विस्फोट, पटना AIIMS में सतर्कता-

बिहार में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। पटना AIIMS में एक महिला डॉक्टर और नर्स सहित 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी प्रभावित मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार में मंगलवार को 5 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले-

देश में सबसे अधिक एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 430 मरीज दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र 325 एक्टिव केस के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसमें से 316 मामले अकेले मुंबई से हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, हरियाणा में 3 और बिहार में 5 नए मामले सामने आए। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जिनमें से एक में हल्के लक्षण हैं, जबकि दूसरी में कोई लक्षण नहीं दिखे।

जयपुर और फिरोजाबाद में भी मौतें-

जयपुर में 26 मई को दो मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। एक मरीज रेलवे स्टेशन पर मृत पाया गया, जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दूसरी मौत एक 26 वर्षीय युवक की हुई, जो एक निजी अस्पताल में भर्ती था और उसे पहले से टीबी की बीमारी थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना से मृत्यु हो गई, जो राज्य में नए वैरिएंट से पहली मौत है।

नए वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की चिंता-

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की मौजूदगी की पुष्टि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन वैरिएंट्स को “वैरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग” की श्रेणी में रखा है। ये वैरिएंट्स अधिक संक्रामक होने के संकेत दे रहे हैं, लेकिन अभी तक इनसे गंभीरता में वृद्धि की कोई पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बुखार, खांसी, थकान, और नाक बंद जैसे लक्षण 3-4 दिनों से अधिक समय तक रहने पर रैपिड एंटीजन टेस्ट या RT-PCR टेस्ट करवाना चाहिए।

CORONA IS BACK : भारत में फिर पैर फैलाने लगा कोरोना, अब तक 257 केस, डॉक्टर्स ने बताया महामारी का कितना जोखिम?

No comments Document Thumbnail

 CORONA IS BACK : एशिया के सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। भारत में भी हालात चिंताजनक होते दिख रहे हैं। 19 मई तक देशभर में 257 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले मुंबई में 53 नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट का सब-वैरिएंट JN.1 जिम्मेदार है।


छत्तीसगढ़ में राहत की खबर: कोई नया केस नहीं

छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सभी जिलों में कोरोना मरीज पूरी तरह से मुक्त हैं। अब तक राज्य में 11,88,629 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,17,84,24 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में राज्य में एक भी सक्रिय मामला नहीं है और न ही किसी की कोविड-19 या को-मॉर्बिडिटी के चलते मृत्यु हुई है।

सावधानी जरूरी, विशेष निगरानी विदेश से आने वालों पर

हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासकर यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखना जरूरी बताया गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता जताई गई है, ताकि संक्रमण की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

टेस्टिंग में गिरावट, फिर भी स्थिति नियंत्रण में

आज के दिन राज्य में कोई भी कोविड-19 टेस्ट नहीं किया गया, बावजूद इसके संक्रमण की स्थिति स्थिर बनी हुई है। रिपोर्ट से साफ है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोविड-19 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.