Media24Media.com: #कोरबा रेलवे स्टेशन हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कोरबा रेलवे स्टेशन हादसा. Show all posts
Showing posts with label #कोरबा रेलवे स्टेशन हादसा. Show all posts

कोरबा रेलवे स्टेशन हादसा : झुलसे की इलाज के दौरान मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 24 नवंबर को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसे निजी कंपनी के कर्मचारी श्याम चौहान ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त वह राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया था।


गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर स्थित बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, श्याम के शरीर का लगभग 30% हिस्सा जल चुका था। पिछले पांच दिनों से वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था और शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की समय-सीमा भी कई सवाल खड़ी करती है। जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को सुबह 10:10 बजे एआरटी में रूफ पेंटिंग के लिए ओएचई ब्लॉक लिया गया था। इसके बाद शाम 4:10 बजे कैंसल मेमो जारी हुआ और 4:20 बजे ओएचई लाइन चार्ज की गई। मात्र दो मिनट बाद—4:22 बजे—यह हादसा हो गया।

श्याम चौहान कोरबा रेलवे कॉलोनी, रनिंग रूम के पीछे निवासरत था। पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.