Media24Media.com: #कैरियरगाइडेंस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कैरियरगाइडेंस. Show all posts
Showing posts with label #कैरियरगाइडेंस. Show all posts

300 छात्राओं ने सीखा कैरियर निर्माण के गुरु मार्गदर्शकों ने कहा- आपकी और आपके सोंच के बीच कोई नहीं आने चाहिए

No comments Document Thumbnail

राजिम। शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में एसएमडीसी अध्यक्ष देवकी साहू के संयोजन में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 300 सौ से अधिक छात्राएं शामिल हुई और कैरियर निर्माण के गुर सीखी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थिंक आईएएस संस्थान रायपुर के डायरेक्टर व सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् मुरली मनोहर देवांगन रहे। 

अन्य वक्ताओं में विस्तार न्यूज चैनल के वरिष्ठ एंकर रसिका पांडे, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग, छत्तीसगढ़ के संयोजक व समाजसेवी महेन्द्र कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रवक्ता लोकेश्वर प्रसाद साहू व सहायक अनुभाग अधिकारी मंत्रालय नया रायपुर से उमाकांत भारद्वाज रहे। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मुरली मनोहर देवांगन ने कहा हमें अपने आप से ज्यादा कोई दूसरा नही जान सकते।

पर्सेंटेज के पीछे भागते रहने से सफलता अर्जित नहीं की जा सकती।बल्कि लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ एंकर रसिका पांडे ने रोचक अंदाज में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आपकी और आपके सोंच के बीच कोई नहीं आने चाहिए। 

आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। हमें बेचारी नहीं बननी है।बल्कि जो ठान लें उसे करके दिखाना है। वही समाजसेवी महेन्द्र पटेल ने रोचक अंदाज में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्र जीवन में दिनचर्या,समय प्रबंधन,अनुशासन,और मोबाइल के सदुपयोग पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। वही लोकेश्वर साहू ने छात्रो के साथ-साथ पालकों के लिए भी करियर मार्गदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दरम्यान छात्राओं ने कैरियर निर्माण पर कई प्रश्न भी पूछे।जिनका वक्ताओ ने जवाब देकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

सभी वक्ताओं ने छात्र हित में कैरियर गाइडेंस आयोजन की पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका देवकी साहू ने नगर व क्षेत्र में पुनः कैरियर गाइडेंस आयोजन पर जोर देते हुए छात्र छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस को अत्यंत प्रभावी बताया।आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के प्राचार्य के के यदु ने सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शाला के वरिष्ठ शिक्षक संतोष शर्मा ने किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी सोमनाथ पटेल, एसएमडीसी अध्यक्ष घुमा से चितरंजन साहू व ग्राम तर्रा से चेमन साहू सहित  शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति व सहभागिता रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.