Media24Media.com: #केंद्रीय गृह मंत्री शाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #केंद्रीय गृह मंत्री शाह. Show all posts
Showing posts with label #केंद्रीय गृह मंत्री शाह. Show all posts

स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण और अनुशासित प्रस्तुति देखकर  अमित शाह भी भावविभोर हो उठे और उन्होंने बच्चों को ताली बजाकर प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा *मलखंभ प्रदर्शन* भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। केंद्रीय गृहमंत्री  शाह ने बच्चों की कला, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी एवं हल्बी बोली में रचा गया है। इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत का योगदान दिया है। दायरा बैंड द्वारा इस गीत को आधुनिक संगीत के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे यह गीत युवाओं और बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा है।

Bihar Chunav 2025 : अमित शाह बोले - राजनीति में कोई सीट खाली नहीं, नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे, मोदी प्रधानमंत्री

No comments Document Thumbnail

 Bihar Chunav 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “राजनीति में कोई सीट खाली नहीं होती।” शाह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों की सीटें भरी हैं — नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री रहेंगे।


शाह का यह बयान विपक्षी खेमे में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी राजनीतिक बदलाव या नए सत्ता समीकरण की अफवाहों का अब अंत हो जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह निर्णय बिहार की गौरवशाली विरासत और लोकतांत्रिक योगदान के प्रति केंद्र सरकार के सम्मान को दर्शाता है।”

“ऑपरेशन सिंदूर” और PFI पर सख्ती का जिक्र

शाह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाया और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की अपील

अमित शाह ने कहा, “पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। दरभंगा की सभी 10 सीटों पर एनडीए को विजयी बनाना है।” उन्होंने मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह एनडीए की प्रत्याशी हैं और जनता उन्हें भारी मतों से जिताएगी।

राम मंदिर और सीता सर्किट का उल्लेख

राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि “वर्षों तक भगवान राम तंबू में रहे, लेकिन कांग्रेस, तृणमूल और समाजवादी पार्टी ने मंदिर नहीं बनने दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना वादा निभाया और मंदिर निर्माण कराया।”

उन्होंने आगे कहा कि अब मिथिला में देवी सीता का मंदिर बनना चाहिए और ‘राम सर्किट’ के माध्यम से उन सभी स्थलों को जोड़ा जाना चाहिए जहाँ सीता माता गई थीं।

“बिहार को मिला तीन नेताओं का आशीर्वाद”

शाह ने शांतिपुर में एक अन्य रैली में कहा कि बिहार को नीतीश कुमार, चिराग पासवान और प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है, जिससे राज्य में राजग की स्थिति मजबूत होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.