Media24Media.com: #किसान स्कूल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #किसान स्कूल. Show all posts
Showing posts with label #किसान स्कूल. Show all posts

Kisaan School : भारत में प्राकृतिक खेती का मॉडल बना किसान स्कूल, शासकीय पूमावि अमरताल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

No comments Document Thumbnail

 जांजगीर-चाम्पा। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरताल के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को भारत के पहले किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया, जहां घर की छत के ऊपर कई किस्मों की बागवानी, फूल और छत्तीसगढ़ की 36 प्रकार की एक साथ भाजियों से सुसज्जित मॉडल पहली बार देखा और बाड़ी में विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार, जड़ वाले पौधे और बायोगैस का उत्पादन, जीवामृत का निर्माण, वर्मीवाश इकाई, अजोला इकाई, हाईटेक मिनी डेयरी का अवलोकन किया.


स्कूल की प्रधान पाठक अरुणा ब्यास मिरी ने बताया कि प्राकृतिक प्रोटीन युक्त पौधा, जो गायों के लिए सबसे उपयोगी है. भारत का पहला किसान स्कूल एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित है, जो वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नाम पर किसानों द्वारा किसानों के लिए संचालित है. यह स्कूल परिसर प्राकृतिक क़ृषि का आदर्श मॉडल है. अक्षय चक्र फसल का निर्माण, जो देखते ही बनता है. हर मौसम में हमेशा कुछ न कुछ उगता ही रहता है.


मोती का पेड़ देखकर बच्चे बहुत आश्चर्यचकित हुए इस प्रकार रामफल, सीताफल नींबू आम मूनगा नींबू घास को देखकर बच्चे बहुत आनंदित हुए और बहुत कुछ प्रेरणा मिली जिसकी चर्चा सभी अपने घरों में मजे से कर रहे हैं. सचमुच यह यात्रा हम सब के लिए बहुत ही प्रेरणादाई रहा. उन्होंने बताया कि यहां पर भ्रमण से हम सभी को यह सीख मिली कि एक घर और छोटे से जगह में कितना कुछ किया जा सकता है. भारत के एक मात्र किसान स्कूल का निर्माण घर देख कर सभी छात्र छात्राएं और शिक्षक अभिभूत हुए.


भ्रमण में विद्यालय की प्रधान पाठक अरुणा ब्यास मिरी, शिक्षक सूरज भान सिंह मरकाम समेत छात्रा कु संजना खूंटे, दीक्षा टंडन, वर्षा कुर्रे, पूनम जाटवर, भाग्य  पाटले, चिंकी यादव, आंचलडहरिया, भावना रात्रे, कल्पना कुर्रे, मनिता निराला, अमन मिरी, हिमेश डहरिया, भुनेश भारद्वाज, ऋतिक, रवि डहरिया, धनंजय, दिपेन्द्र, ब्रजेश कुर्रे, विकास, सागर, सूर्या डहरिया, डेनिश कुर्रे, मोनिका खूंटे आदि छात्र छात्राएं शामिल थे.

Jaivik Kheti Abhiyan : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाया जा रहा 'जैविक खेती अभियान'

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- बम्हनीडीह ब्लॉक के चोरिया गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाए जा रहे 'जैविक खेती अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत और देश के पहले किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान ने जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आज की जरूरत है जैविक खेती, क्योंकि फसलों में रासायनिक खाद के उपयोग से खेती भूमि के साथ रासायनिक फसलों से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है. यहां छात्र-छात्राओं ने जैविक खेती और मिट्टी के बारे में सवाल भी पूछा. इस पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत ने हर पहलू की जानकारी दी, वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुंजनिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने मिट्टी के बारे में और जैविक खेती से खेतों के साथ किसानों को होने वाले लाभ से विस्तार से बताया. 

आपको बता दें, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा 'जैविक खेती अभियान' चलाया जा रहा है. इसके तहत स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की जानकारी दी जाती है, वहीं गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम से अवगत कराया जाता है. इस अभियान के तहत मिट्टी की गुणात्मक स्थिति के बारे में भी बताया जाता है, वहीं खेतों में पराली न जलाने का भी आव्हान किया जाता है. 

चोरिया गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी 

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता लक्ष्मीनारायण सोनी और आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य फ़िरत सिंह कंवर ने किया. इस मौके पर सरपंच बटदेव उरांव, भास्कर यादव व्याख्याता, ज्योति बिंझवार, जय नारायण राज, हेमंत खटकर, दिग्विजय पटेल, बसंत गढ़ेवाल, नीलमणि देवांगन, ताकेश्वर वैष्णव, नोहर रत्नाकर, ब्रम्हेश्वर लाठिया, टीमन लाल चन्द्रा, तुलसी देवांगन, सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित उनके पालक उपस्थित थे.

बहेराडीह में कल बजेगा भोजली महोत्सव का बिगुल

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा : ग्राम बहेराडीह में कल 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे 'भोजली महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. भोजली महोत्सव का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे और समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन करेंगे.


इस दौरान भोजली दाई की ग्राम बैगा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाएगी. यहां भोजली महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला को बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के द्वारा 1000 रूपये प्रदान किया जाएगा. इसी तरह द्वितीय पुरस्कार 700 रूपये सरपंच चंदा सरवन कश्यप, तृतीय पुरस्कार 500 रूपये डॉ. रामदयाल यादव के द्वारा दिया जाएगा .

वहीं किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पंच ललित कंवर, सोहन यादव, शिवराम कश्यप, राजकुमार यादव आदि के द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 51,51 रूपये 7 महिलाओ को दिया जाएगा. पुरस्कार वितरण पश्चात गाजे-बाजे के साथ भोजली विसर्जन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों से भोजली महोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आज धूमधाम से मनेगा 'प्रकृति राखी' का पर्व

No comments Document Thumbnail

बहेराडीह- Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आज 8 अगस्त को धूमधाम से मनेगा 'प्रकृति राखी' का पर्व, पेड़ों को भाई मानकर बहनें बांधती हैं राखी, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहान की महिलाएं साग भाजी, फल-फूल के रेशे से बनाती हैं इको फ्रेंडली रक्षा सूत्र,जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है, परन्तु ग्लोबल वार्मिंग की इस दौर में जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थापित देश के पले किसान स्कूल में यहां की बिहान की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधती हैं और रिश्तों को एक नया आयाम दे रहीं हैं.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि बिहान की महिलाएं पिछले 4 साल से रक्षाबंधन का पर्व पर पेड़ों के तने और टहनियों पर राखी बांधकर 'प्रकृति राखी' पर्व मना रहीं हैं. बहेराडीह के बिहान की महिलाओं का मानना है कि जिस प्रकार भाई अपने बहनों की रक्षा करते हैं. उसी प्रकार पेड़ भी निरंतर सभी को आक्सीजन देकर सभी की रक्षा कर रहें हैं, इसलिए वे इस तरह से रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व प्रकृति राखी पर्व का आयोजन करके पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लोगों को सन्देश दे रही हैं. महिलाओ ने पेड़-पौधों के संरक्षण से जोड़ने का विचार बनाई, ताकि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोग और भी ज्यादा प्रेरित हों. इस बार रक्षा बंधन पर्व के एक दिन पूर्व गत वर्ष की भांति 8 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में प्रकृति राखी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

आज 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ में मनेगा प्रकृति राखी पर्व

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान स्कूल परिवार के आग्रह पर पिछले साल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व बिहान की दीदियों ने प्रकृति राखी पर्व मनाई थी और किसान स्कूल को जिलेवार पेड़ों को राखी बांधकर दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए फोटो और वीडियो भेजा गया था. इस बार भी प्रदेश की बहनों को रक्षा बंधन पर्व के एक दिन पूर्व प्रकृति राखी पर्व मनाने का आग्रह किसान स्कूल परिवार ने किया है.

पेड़ों को महिलाएं बांधेगी इको फ्रेंडली राखी 

किसान स्कूल में बिहान की महिलाओ द्वारा बनाई गई साग भाजी और फल फूल के रेशे से निर्मित इको फ्रेडली राखिया, पेड़ों को बिहान की महिलाएं और स्कूल की बेटियां बांधेगी.

प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को डाक से भेजी राखी

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बनाई जा रही हर्बल राखी को डाक से बहेराडीह के बिहान की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजी है.


नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित किया

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने एसपी विजय पाण्डेय पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह. यहां पर उन्होंने किसानों से मुलाक़ात की. इस मौके पर एसपी विजय पांडेय के हाथों महिलाओं को भोजली के लिए गेहूं बीज का वितरण किया गया।

यहां एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसान स्कूल का नाम सुना, जहां पर छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों के अलावा मधुमक्खी पालन, डेयरी, जैविक खाद तैयार करने की इकाई देखा. उन्होंने इस समय वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बन रही साग भाजी व फल-फूल के रेशे से रंग बिरंगी राखिया, कपड़ा, बैग तथा विलुप्त चीजों को बड़े पैमाने पर संरक्षण देख खूब प्रभावित हुए, वहीं करीब 6 फीट ऊचाई की धनिया पहली बार देखा. किसान स्कूल की छत पर विकसित बागवानी, 9 प्रकार की मिर्च की खेती देखकर किसान स्कूल टीम के नवाचार की सराहना करते हुए बहुत खुशी जताई. किसानों के आग्रह पर उन्होंने मिर्ची चटनी के साथ न सिर्फ अंगाकर रोटी का स्वाद लिया, बल्कि खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाया. किसान स्कूल पहुंचते की महिलाओं ने उनका स्वागत तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया गया. इस बीच उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, प्रगतिशील किसान चुड़ामणि राठौर, जिला उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, बैंक सखी दीप्ती झरना कश्यप, पशु सखी पुष्पा यादव, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनकी टीम ने एसपी विजय पाण्डेय को अंज्वॉइन का पौधा भेंट किया


बहेराडीह में होता है भव्य भोजली महोत्सव 

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम द्वारा भव्य भोजली महोत्सव मनाया जाता है. यहां भोजली प्रतियोगिता आयोजित होती है और प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस तरह बहेराडीह समेत क्षेत्र में भोजली महोत्सव को लेकर अभी से ही माहौल बनने लगा है और उत्साह भी दिख रहा है.


Kisaan School : किसान रामाधार देवांगन का नवाचार: भिंडी के डंठल से बना कपड़ा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री को भेंट होगी जैकेट

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल से जुड़े सिवनी गांव के नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से कपड़ा बनाया जा रहा है और फिर जैकेट बनाकर 19 जून को रांची के कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को भिंडी के डंठल के रेशे के कपड़े से बने जैकेट को भेंट की जाएगी. नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा अलसी के डंठल के रेशे से जैकेट और शॉल बनाया जा चुका है.


नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से कपड़ा बनाने का कार्य अंतिम चरण में है और 2-3 दिन में कपड़े से जैकेट भी बना लिया जाएगा. रांची में 19 जून को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम को लेकर नवाचारी कृषक उत्साहित हैं और अभी भिंडी के डंठल के रेशे से कपड़ा बनाने व्यस्त हैं. नवाचारी कृषक के प्रयास की सराहना, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने भी की है.

आपको बता दें, किसान स्कूल बहेराडीह की टीम के द्वारा 2018 में जांजगीर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केले के रेशे से बने जैकेट और अलसी के डंठल के रेशे से बने शॉल को भेंट की जा चुकी है. साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विस अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिन्धियों को रेशे से बने जैकेट, शॉल भेंट किए जा चुके हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.