Media24Media.com: #काउंसलिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #काउंसलिंग. Show all posts
Showing posts with label #काउंसलिंग. Show all posts

शासन ने की बड़ी पहल : 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में 917 प्रधान पाठक (ई-संवर्ग) को प्राचार्य, उ.मा.वि. के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-29, अटल नगर में आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन 250 पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे। इसके लिए 125-125 प्राचार्यों की दो पालियाँ निर्धारित की गई हैं। चयनित एवं उपस्थित होने वाले सभी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध करा दी गई है। यह जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों द्वारा दी गई है।

व्याख्याता पदोन्नति हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग के तृतीय दिवस में 84.57 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी. को आनलाईन ओपन काउंसलिंग द्वारा व्याख्याता/याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नत हेतु काउंसलिंग 25 से 28 सितंबर तक आयोजित की किये गये हैं। 

गौरतलब है कि कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.टी) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नत किए जाने हेतु दिनांक 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आनलाईन ओपन काउंसलिंग शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई है। इस दौरान काउंसलिंग के तृतीय दिवस (27 सितंबर 2025) कुल 296 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो पालियों में आयोजित की गई।

जिसमें हिन्दी विषय के 182 अभ्यर्थियों में से 143 अभ्यर्थी उपस्थित थे तथा 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे, अर्थशास्त्र विषय के 114 अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। काउंसलिंग की प्रक्रिया में दिनांक 25 से 27 सितंबर 2025 में कुल 1102 अभ्यर्थी में से 932 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 170 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। जिससे कुल उपस्थिति प्रतिशत 84.57 रहा है। 

संचालनालय के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना हेतु नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

व्याख्याता पदोन्नति हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग 28 सितंबर तक होगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी. को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। यह काउंसलिंग दिनांक 25 से 28 सितम्बर 2025 तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की जा रही है।

काउंसलिंग के द्वितीय दिवस आज 26 सितम्बर को कुल 454 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो पाली में आयोजित की गई, जिसमें राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, भौतिकी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भूगोल एवं रसायन शास्त्र विषयों के अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इनमें राजनीति शास्त्र में 55 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थित, इतिहास में 40 उपस्थित एवं 11 अनुपस्थित, अंग्रेजी में 54 उपस्थित एवं 25 अनुपस्थित, भौतिकी में 19 उपस्थित एवं 1 अनुपस्थित, जीवविज्ञान में 99 उपस्थित एवं 4 अनुपस्थित, वाणिज्य में 10 उपस्थित एवं 6 अनुपस्थित, भूगोल में 69 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित तथा रसायन शास्त्र में 33 उपस्थित एवं 9 अनुपस्थित रहे।

इस प्रकार कुल 454 अभ्यर्थियों में से 379 उपस्थित एवं 75 अनुपस्थित रहे। द्वितीय दिवस की उपस्थिति का प्रतिशत 83.48 दर्ज किया गया। दोनों दिवसों में कुल 806 अभ्यर्थियों में से 708 उपस्थित एवं 98 अनुपस्थित रहे, जिससे कुल उपस्थिति प्रतिशत 87.84 रहा।

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि ओपन ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.