Media24Media.com: #कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला. Show all posts
Showing posts with label #कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला. Show all posts

कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में शोक

No comments Document Thumbnail

 शुक्रवार की रात बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई। मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 'कांटा लगा' गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली शेफाली का अचानक इस तरह चले जाना फैन्स और इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका है।


बताया जा रहा है कि शेफाली को देर रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी मिलते ही उनके पति और तीन अन्य लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

बाद में उन्हें कूपर अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने पुष्टि की कि शेफाली को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनका निधन हो चुका था।

पत्रकार विक्की लालवानी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोगों के साथ अस्पताल लाया गया था और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शेफाली का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। साल 2002 में 'कांटा लगा' गाने से उन्होंने रातों-रात शोहरत बटोरी। इसके बाद लोग उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानने लगे। उन्होंने 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया था, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

उनकी मौत की खबर फैलते ही बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। एली गोनी, राजीव अदातिया, मोनालिसा और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

अस्पताल से बाहर निकलते वक्त उनके पति पराग का दुख साफ झलक रहा था। कैमरे में कैद हुए उनके भावनात्मक पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.