Media24Media.com: #कांग्रेस संगठन#सियासी घमासान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांग्रेस संगठन#सियासी घमासान. Show all posts
Showing posts with label #कांग्रेस संगठन#सियासी घमासान. Show all posts

कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, सूरजपुर में सामूहिक इस्तीफों से सियासी हलचल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर सियासी घमासान खुलकर सामने आ गया है। नई जिला कार्यकारिणी के विस्तार के महज 3-4 दिन बाद करीब 10 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें एक पूर्व सांसद की बहू का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। एक साथ हुए इन इस्तीफों से जिला कांग्रेस कमेटी में हलचल मच गई है।


‘गुटबाजी’ के आरोप

इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि संगठन में एक खास गुट को तवज्जो दी जा रही है, जबकि अन्य नेताओं की अनदेखी हो रही है। अंदरखाने चल रही नाराजगी अब सार्वजनिक हो गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या सूरजपुर में कांग्रेस दो धड़ों में बंट चुकी है?

बीजेपी का हमला

इस्तीफों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गर्त की ओर जा रही है और वहां एक-दूसरे को नीचे दिखाने की राजनीति चल रही है। वहीं संतोष पांडेय ने कांग्रेस को “बिना विचारधारा वाली पार्टी” तक करार दिया।

कांग्रेस की सफाई

पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा, “हमारी पार्टी में प्रजातंत्र जीवित है। गुटबाजी अगर कहीं है तो भाजपा में है। हम बातचीत से मसले सुलझाते हैं और इस मामले में भी प्रभारी से चर्चा की जाएगी।”

सूरजपुर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। एक ओर भाजपा हमलावर है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे आंतरिक लोकतंत्र बता रही है। अब नजर इस बात पर है कि क्या संवाद से मामला सुलझेगा या इस्तीफों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.