Media24Media.com: #कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया. Show all posts
Showing posts with label #कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया. Show all posts

महिलाओं पर अश्लील बयान से हंगामा, कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में शनिवार को महिला नेत्रियों ने एसपी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।


अजा-अजजा व पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के अपमान का आरोप

ज्ञापन में भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि दतिया (मप्र) के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अजा-अजजा एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को लेकर अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी कर समस्त नारी-शक्ति का अपमान किया है। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले बलात्कार की घटनाओं को धर्मग्रंथों से जोड़कर की गई टिप्पणी अश्लीलता की पराकाष्ठा है और एक सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है।

भाजपा महिला मोर्चा ने आरोपी विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ एससी-एसटी एवं ओबीसी कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, शताब्दी पांडे सहित डॉ. किरण सिंह, प्रियंका गिरी, रजनी शिंदे, माया शर्मा, शमा भारती, शिवानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.