Media24Media.com: #कांग्रेस पार्टी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांग्रेस पार्टी. Show all posts
Showing posts with label #कांग्रेस पार्टी. Show all posts

कांग्रेस का आंदोलन रहा विफल,छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम किया गया। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह नाकेबंदी पूरी तरह से विफल रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इस आंदोलन को पूरी तरह खारिज कर दिया है।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है। चैतन्य बघेल कांग्रेस का कोई पदाधिकारी नहीं है, फिर भी पार्टी उसके समर्थन में खड़ी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य नेता जेल गए थे, तब उनके समर्थन में इस तरह का प्रदर्शन क्यों नहीं किया गया?

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.