Media24Media.com: #कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस. Show all posts
Showing posts with label #कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस. Show all posts

मुख्यमंत्री साय आज लेंगे सभी कलेक्टरों की क्लास, कल एसपी और डीएफओ से भी होगी समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज, 12 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।


इस बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित रहेंगे। आज होने वाली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय कल, 13 अक्टूबर को कलेक्टर-एसपी बैठक भी लेंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विशेष समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद, मुख्यमंत्री साय कलेक्टर-डीएफओ बैठक भी करेंगे, जिसमें वन, पर्यावरण और आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.