Media24Media.com: #करमता भाजी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #करमता भाजी. Show all posts
Showing posts with label #करमता भाजी. Show all posts

करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, 3 बच्चों समेत अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। जिले के कड़ारी गांव में करमता भाजी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने पर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया।


बीमार लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है और इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा एसडीएम पवन कोसमा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा कर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, कड़ारी गांव निवासी राजेंद्र वैष्णव और राजेश वैष्णव के परिवार में करमता भाजी की सब्जी बनाई गई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

राहत की बात यह है कि सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.