Media24Media.com: #कथित तांत्रिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कथित तांत्रिक. Show all posts
Showing posts with label #कथित तांत्रिक. Show all posts

भाई की मौत का राज बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कथित तांत्रिक द्वारा भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक ने विशेष अनुष्ठान के नाम पर एक डॉक्टर से लाखों रुपये नकद और एक XUV वाहन ले लिया। शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर त्रृषभ चौबे गाजियाबाद के निवासी हैं। उनके भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की चाह में उन्होंने रायपुर निवासी कथित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया।

शिकायत के मुताबिक, तांत्रिक ने दावा किया कि वह विशेष तांत्रिक अनुष्ठान के माध्यम से भाई की मौत का रहस्य उजागर कर सकता है। इसी बहाने उसने डॉक्टर से अलग-अलग चरणों में लाखों रुपये नकद और एक XUV वाहन अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि रकम और वाहन लेने के बाद भी तांत्रिक ने न तो कोई जानकारी दी और न ही डॉक्टर से संपर्क बनाए रखा।

अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर डॉक्टर ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.