Media24Media.com: #कंडे से होलिका दहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कंडे से होलिका दहन. Show all posts
Showing posts with label #कंडे से होलिका दहन. Show all posts

बच्चों ने दिया गोबर के कंडे से होलिका दहन का संदेश, धार्मिक व मांगलिक कार्यों में होती है गोबर का उपयोग

No comments Document Thumbnail

 आरंग। शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में बच्चों और शिक्षको ने गोबर के कंडे को हाथों में लेकर कंडे से होलिका दहन करने का संदेश दिये हैं।इनका कहना है होली में तरह-तरह के लकड़ियां डाली जाती है कहीं न कहीं इससे निकलने वाली धुएं से पर्यावरण में असर पड़ता है।


साथ ही कुछ लोग कच्चे पेड़ों की टहनियों को काटकर डाल देते हैं। जिससे खूब धुआं निकलता है। वहीं संस्था के नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया संदेश परक विडियो के माध्यम से भी सोसल मीडिया में कंडे से होलिका दहन के लिए लोगों को अपील कर रहे हैं। जिससे कि होली में लोग पेड़ों को होलिका दहन न प्रयोग न करें।

शास्त्रों में गोबर को पवित्र माना गया है।जीते जी तो लोग इसका उपयोग करते ही हैं मरणोपरांत भी गाय के गोबर से लिपाई कर शव को रखते है।हर धार्मिक व मांगलिक कार्यों में गोबर का उपयोग किया जाता है। ऐसे मे यदि लोग गोबर के कंडे से होलिका दहन करने की परंपरा को बढ़ावा दे तो निश्चित ही पर्यावरण को काफी हद तक संरक्षित किया जा सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.