Media24Media.com: #एनएफएसयू कैंपस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #एनएफएसयू कैंपस. Show all posts
Showing posts with label #एनएफएसयू कैंपस. Show all posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर बड़ी सौगात: नया रायपुर में एनएफएसयू कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आगामी 22 व 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में बनेगा। उसके लिए 40 एकड़ की जमीन राज्य सरकार ने नया रायपुर में दी है। उसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 350 से 400 करोड रुपए की लागत से वहां पर बिल्डिंग बनाई जाएगी। पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। इस कार्य में केंद्र सरकार की पूरी मदद मिल रही है। इसके बाद वहां पर एनएफएसयू का कैंपस डेडीकेटेड होकर चलेगा।

शर्मा ने कहा कि तीन जो नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आए हैं, इन तीनों कानूनों में 7 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक साइंस का बड़ा महत्व है। इसमें बहुत सारे मैन पावर की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में इसके खुल जाने से प्रदेश के स्टूडेंट आगे आ पाएंगे।

शर्मा ने कहा कि यह बेहतर विश्वस्तरीय संस्थान है जिसका एक कैंपस छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है। इसी के साथ एक और 6 से 7 एकड़ की जमीन लगी हुई है, जिस पर फॉरेंसिक लैब बनेगा। इन दोनों ही कार्यों का भूमिपूजन होना है। एनएफएसयू का कैंपस जब तक बनेगा, तब तक उसका ट्रांजिट कैम्पस होना चाहिए। पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी और उसका ट्रांजिट कैंपस जो शुरू होने वाला है, उसको भी प्रारंभ किया जाएगा।

शर्मा ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान शाह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और इसी दौरान किसी एक कैम्प में उनका प्रवास भी होगा। श्री शाह 23 जून को दिल्ली वापस लौटेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.