Media24Media.com: #एंटी-नक्सल ऑपरेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #एंटी-नक्सल ऑपरेशन. Show all posts
Showing posts with label #एंटी-नक्सल ऑपरेशन. Show all posts

ओड़िशा में एंटी-नक्सल ऑपरेशन : शीर्ष माओवादी कमांडर समेत 4 मारे गए

No comments Document Thumbnail

 जगदलपुर/भुवनेश्वर। ओड़िशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। इनमें CPI (माओवादी) संगठन के शीर्ष कमांडर गणेश उइके भी शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद की है।


यह मुठभेड़ चाकापाड़ और राम्पा जंगल क्षेत्र में हुई, जहां स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

गणेश उइके का संगठन में ऊंचा रैंक

मारे गए माओवादी गणेश उइके को संगठन में उच्च जिम्मेदारियां प्राप्त थीं और पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखे हुए थी। बरामद हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अभियान जारी

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद आसपास के घने जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान और सख्ती बढ़ाई जाएगी, ताकि संगठन की क्षमता को कमजोर किया जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.