Media24Media.com: #एंटी क्राइम-साइबर यूनिट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #एंटी क्राइम-साइबर यूनिट. Show all posts
Showing posts with label #एंटी क्राइम-साइबर यूनिट. Show all posts

राजधानी में 10 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 5 लाख का माल जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिकरापारा थाना पुलिस और एंटी क्राइम-साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दो महिला आरोपियों को 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल की निगरानी में की गई।


मुखबिर सूचना पर घेराबंदी

17 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा रखकर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा और इसरत बानो बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।

नशे के खिलाफ लगातार अभियान

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम-साइबर यूनिट 14 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस दौरान करीब 141 किलो से अधिक गांजा समेत अन्य नशीली सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.