Media24Media.com: #उड़नदस्ता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उड़नदस्ता. Show all posts
Showing posts with label #उड़नदस्ता. Show all posts

अवैध रेत खनन और मुरुम का अवैध परिवहन करते तीन हाईवा जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन धमतरी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 28 दिसम्बर 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम कलारतराई में औचक जांच के दौरान खनिज मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन हाईवा वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को मौके पर जब्त किया गया, वहीं एक अन्य हाईवा वाहन को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जब्त किए गए सभी वाहनों के संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाँच वाहन—ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर तथा बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा—जप्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस रक्षित केंद्रों और संबंधित थानों में सुरक्षा के लिए रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने जानकारी दी कि जिले में अब तक अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कुल 76 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 66 अवैध परिवहन, 6 अवैध उत्खनन और 4 अवैध भंडारण के मामले शामिल हैं। इन मामलों में कुल 24,65,550 रुपये की शास्ति राशि वसूलकर खनिज मद में जमा की गई है।

अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुनरावृत्ति होने पर संबंधित मामलों में न्यायालयीन परिवाद दर्ज किए जाएंगे।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन रोकथाम के लिए खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार गश्त व जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर की जा रही कार्यवाही, 11 लाख रूपये से अधिक मूल्य का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले के निर्देश पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध धान के विक्रय एवं अन्य राज्यों से धान की आवक पर रोक लगाने के लिए गठित राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा निरंतर धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा कवर्धा जिले के धवईपानी, रेंगाखार एवं चिल्फी में 11 लाख रूपये से अधिक मूल्य का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा कवर्धा जिले के ग्राम धवईपानी में वाहन कमांक यूपी 70 एलटी 8737 से लगभग 11 लाख रूपये मूल्य का 391 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा पूछताछ किए जाने पर धान मध्यप्रदेश से लाया जाना पाया गया लेकिन धान के अन्य राज्य में परिवहन हेतु आवश्यक मंडी अनुज्ञा पत्र एवं दस्तावेज नहीं पाए गए। उड़नदस्ता दल द्वारा वाहन एवं धान को जब्त कर चिल्फी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही जारी है।

इसी तरह ग्राम रेंगाखार में वाहन कमांक सीजी 09 जेसी 0268 से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा पूछताछ किए जाने पर धान मध्यप्रदेश से लाया जाना एवं कोई दस्तावेज नही होना पाया गया। दल द्वारा वाहन एवं धान को जप्त कर रेंगाखार थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। 

वहीं ग्राम चिल्फी में भी वाहन क्रमांक एमपी 50 जी 2863 से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा वाहन मालिक एवं चालक से पूछताछ किए जाने पर धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने एवं धान मध्यप्रदेश से लाया जाना पाने पर वाहन एवं धान को जप्त कर चिल्फी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.