Media24Media.com: #उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन. Show all posts
Showing posts with label #उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की।


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का पहला बयान, बोले - ‘राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक जीत’

No comments Document Thumbnail

 Vice President Election Result : भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने पहले संबोधन में जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई था और परिणाम से स्पष्ट है कि राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्थन मिला है।


राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। 767 सांसदों के निर्वाचक मंडल में यह 152 मतों का निर्णायक अंतर एनडीए की मज़बूत स्थिति को दर्शाता है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह हर भारतीय की जीत है। अगर हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो विकास पर ध्यान देना होगा।” उन्होंने लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के हित में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना ज़रूरी है।

सी.पी. राधाकृष्णन का यह चुनाव उनके लंबे राजनीतिक करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। आरएसएस और भाजपा से गहराई से जुड़े राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं और भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद से पहले वे महाराष्ट्र और झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.