Media24Media.com: #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts
Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts

नक्सल हमले में घायल DRG जवानों से अस्पताल में मिले उपमुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा जवानों के परिजनों से भी चर्चा की।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जवानों के बेहतर एवं समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।


उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हमारे जवान अत्यंत साहस और समर्पण के साथ देश-प्रदेश की सुरक्षा में लगे हैं, और उनका त्याग अतुलनीय है।


ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 25 जनवरी को एक के बाद एक कुल छह आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए थे। इन विस्फोटों की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 12 जवान घायल हो गए थे। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम तेलंगाना सीमा से लगे कर्रेगुट्टा हिल्स क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से 6 जवानों को उपचार उपरांत स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शेष जवानों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है।

चिकित्सकों के लिए मानव स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर, कोई खुशी और आनंद नहीं - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने संक्षिप्त एक दिवसीय प्रवास के दौरान स्व बलिराम स्मृति मेडिकल कॉलेज के चरक सभागार में मेडिकल कॉलेज के अध्ययनरत चिकित्सकों से संवाद करते हुए कहा कि सुरक्षा कैंपों के समीप संवेदनशील ग्रामों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर एक नई पहल है, जो चिकित्सकों को बस्तर क्षेत्र की जनता से जुड़ने के साथ एक अनोखा अनुभव प्राप्त करने का अवसर है।


हमारे सुझाव को स्वीकार कर कालेज के डीन और उनकी टीम के द्वारा संवेदनशील ग्रामों में एक-दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया इसके लिए बधाई। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा देने में जो खुशी-आनंद की अनुभूति होगी,ओ पैसा से नहीं खरीदी जा सकती है। यहां चिकित्सकों के अलावा रायपुर के बड़े बड़े चिकित्सकों ने बस्तर संभाग के जिलों में आकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए।

कालेज में तैयार हो रहे नए चिकित्सक भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अपना मनोभाव जरूर बनाएं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए 18 सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्य की सराहना की। साथ ही कालेज में अध्ययनरत बस्तर संभाग के चिकित्सकों से भी उनके जिले की जानकारी के साथ परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार द्वारा बस्तर में शांति बहाली के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जनता के बीच बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की संवेदनशील ग्रामों में मेडिकल शिविर आयोजित करना भी एक नई पहल का स्वागत है। बस्तर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का दल जिन्होंने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया उन्हें बहुत बहुत बधाई। बस्तर जैसे प्राकृतिक सुंदरता वाले इलाके में कला, संस्कृति को जानने-समझने के साथ चिकित्सा सेवा देना एक बेहतरीन अवसर मिला। इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों को जाना चाहिए, इसका बहुत अच्छा प्रभाव क्षेत्र की जनता को मिलेगा। कार्यक्रम में आई जी सुन्दरराज पी. ने भी चिकित्सकों को बधाई देते हुए आगे की कार्ययोजना पर स्वास्थ्य टीम, मेडिकल कालेज की टीम से चर्चा कर संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, डीन डॉ प्रदीप बेक, अस्पताल अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू सहित अध्ययनरत चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल मोर्चे के वीर जवानों संग किया रात्रिभोज, बोले - अब बस्तर विकास की राह पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल मोर्चे पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में अपने निवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों से पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हुए।


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने जवानों संग भोजन करते हुए उनके अनुभव सुने। जवानों ने बताया कि कैसे दुर्गम पहाड़ियों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए अब बस्तर में विकास की नई बयार बह रही है। कैम्पों की स्थापना और ‘नियद नेल्लानार’ व ‘इलवद ग्राम पंचायत’ जैसी योजनाओं से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है और वे नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर अग्रसर हैं।

महिला बस्तर फाइटर्स ने भी साझा किया कि किस तरह वे कठिन परिस्थितियों में जंगलों में ड्यूटी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब गांवों में लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं और शासन के प्रति भरोसा जगा है।

जवानों ने यह भी बताया कि शासन की उत्कृष्ट पुनर्वास नीति से अब मुख्यधारा से भटके युवा समाज में लौट रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों की वीरता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने जवानों को सम्मानित किया और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी भेंट किए।

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे कारगर और प्रभावी नवाचार करें, जिनसे विभागीय कार्य खुद अपनी गुणवत्ता और उपलब्धियों के माध्यम से प्रदर्शित हों, ताकि कार्यों के लिए अलग से सफाई या औपचारिकता की जरूरत न पड़े।


उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पत्र और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता के बीच रहकर वास्तविक स्थिति और जरूरतों से अवगत होते हैं। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।


प्रभारी मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्मित आवासों का अवलोकन जिला पंचायत के अधिकारियों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, विधायकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ किया जाए, ताकि हितग्राहियों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सके। नगरीय निकायों में कचरा निष्पादन के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने तथा गौ अभ्यारण्य हेतु वन और पशुपालन विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तय स्थान पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने सट्टा और नशे की सामाजिक बुराइयों पर सख्त कार्रवाई करने, पंचायत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से जनजागरूकता अभियान चलाने, गौवंश तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने और घुसपैठियों पर निगरानी के साथ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम नियंत्रण में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। अविवादित राजस्व प्रकरणों का पंचायत स्तर पर निपटारा करने और आरआई सर्किलों में राजस्व शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का समाधान करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर विशेष ध्यान देने और कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जिले के सभी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही दहलन-तिलहन फसलों की पैदावारी बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मोबाइल वैन से पशुओं के त्वरित उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण पूर्ण होने के बाद कार्य योजना को पंचायत को हस्तांतरित करने को कहा। बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 28,476 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1,764 सोखपिट हितग्राहियों ने स्वयं अपने स्तर पर बनाए हैं। निर्माणाधीन आवासों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत 1,00,411 पौधरोपण किया गया है। जिले में 16 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माणाधीन हैं और 72 बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 14.97 लाख हितग्राहियों का पंजीयन पूर्ण किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 27,366 पंजीयन हुए हैं। ऑनलाइन परामर्श से 2,148 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला है और जिले में 47 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत 381 ग्रामों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और 339 ग्रामों के जियो-रेफरेंसिंग कार्य भी संपन्न हो चुके हैं।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत जिले में 3,854 पंजीयन हुए हैं और 804 सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।

बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई और विधायकों द्वारा आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है।


उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने तिरंगे के साथ फोटो लेकर #HarGharTiranga अभियान का हिस्सा बनें और इसे
harghartiranga.com पर साझा करें, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो।

पीसीसी चीफ बैज के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार कहा - आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासी उपेक्षा का आरोप हास्यास्पद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लगाए गए आदिवासी समाज की उपेक्षा के आरोपों पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में है, तब इस तरह के आरोप निराधार और हास्यास्पद हैं।


विजय शर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री खुद आदिवासी समाज से आते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह केवल भ्रम फैलाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है।”

कांग्रेस के आदिवासी नेतृत्व पर तंज

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए शर्मा ने कहा, “उन्होंने एक आदिवासी को मुख्यमंत्री जरूर बनाया था, लेकिन आज तक समाज उन्हें आदिवासी नेता के रूप में पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया। सिर्फ जाति के आधार पर नेतृत्व देना पर्याप्त नहीं होता, असली पहचान उनके कार्यों से बनती है।”

बिजली योजना पर कांग्रेस का विरोध दिशाहीन

‘हाफ बिजली बिल योजना’ में संशोधन को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ को विकल्प के रूप में लागू किया है।

उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। अब लोग अपने घरों में ही सौर ऊर्जा से मुफ्त बिजली उत्पादन कर सकेंगे। यह सिर्फ सब्सिडी नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया दीर्घकालिक कदम है।”

राहुल गांधी के दौरे पर भी टिप्पणी

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “उनकी मौजूदगी भाजपा के लिए लाभकारी होती है। राहुल गांधी अक्सर तर्कहीन बातें करते हैं, जिससे आम जनता भ्रमित नहीं होती बल्कि कांग्रेस की वास्तविकता उजागर हो जाती है।”

राष्ट्रीय नेतृत्व से सलाह लेना स्वाभाविक प्रक्रिया

राष्ट्रीय नेताओं से परामर्श लेने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से मार्गदर्शन लेना एक स्वाभाविक और नियमित प्रक्रिया है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां सामूहिक निर्णय और विचार-विमर्श की परंपरा है।”

राजीव भवन में कांग्रेस चीफ का मोबाइल चोरी, डिप्टी सीएम शर्मा ने उठाए सुरक्षा और संस्कार पर सवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पार्टी बैठक के दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इस घटना से कांग्रेस में खलबली मच गई है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर कड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस की कार्यसंस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।


शर्मा ने कहा, “जब कांग्रेस अपने ही दफ्तर में बैठक के दौरान सुरक्षा नहीं रख सकती, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा कैसे कर सकती है?” उन्होंने इसे कांग्रेस की आंतरिक अव्यवस्था और गिरती कार्यसंस्कृति का संकेत बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार सिखाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अब तक अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने से बचती रही है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं।

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा द्वारा पहले उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए शर्मा ने कहा कि खुद राधिका के साथ कांग्रेस दफ्तर में हुई घटना की शिकायत उन्होंने दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिससे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हो जाएंगे।

खड़गे के बयान पर निशाना

विजय शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वे बार-बार सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का स्वागत होना चिंताजनक है।

मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति पर सराहना

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवानिवृत्ति पर उपमुख्यमंत्री ने उनके प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया। शर्मा ने उम्मीद जताई कि आने वाला प्रशासनिक नेतृत्व छत्तीसगढ़ को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.