Media24Media.com: #उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन. Show all posts
Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन. Show all posts

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया।


मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार का संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने विमान हादसे में दिवंगत सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.