Media24Media.com: #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts
Showing posts with label #उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह का आयोजन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवर्धा के जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी के साथ इस समारोह में शामिल हुए और सभी को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर सभी के साथ रात्रि भोज किया। उन्होंने सभी से कवर्धा में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।


उन्होंने सभी को चिकित्सकों से कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि चिकित्सक आधे भगवान होते हैं किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, यह काम सेवा भावना से ही किया जा सकता है। यहां कवर्धा के स्थानीय चिकित्सकों के साथ बाहर से आये चिकित्सकों ने भी कवर्धा को अपना कर यहां के लोगों की पूरे मन से सेवा की है जिसके लिए पूरा कवर्धा आपका आभारी है।


उन्होंने बताया कि कवर्धा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु अस्पताल हेतु 40 पद की स्वीकृति, जिला अस्पताल कबीरधाम में 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक, सिटी स्कैन, अत्याधुनिक इंट्रीगेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, ओटी एवं हमर लैब में पॉवर बैकअप प्रणाली, जिला चिकित्सालय कबीरधाम की क्षमता 100 बिस्तर बढ़ाकर 220 बिस्तर करने एवं इसके लिए 258 नवीन पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेंगाखार को एम्बुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में सोनोग्राफी मशीन प्रदान किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में रहने हेतु शासकीय आवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया है।उपस्वास्थ्य केन्द्र राजा नवागाँव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगाँव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया गया। सबसे अहम 318.27 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिली है जिससे अब कवर्धा मेडिकल हब बनने जा रहा है। यहां महानगरों जैसी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।


उपमुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को बताया कि आगामी 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कवर्धा मेडिकल कॉलेज की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूजित आधार शिला का शिलान्यास किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए उन्होंने सभी को आमंत्रित किया।

महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस की पोल खुली : उपमुख्यमंत्री शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निवास कार्यालय में आज पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि विगत कॉंग्रेस शासनकाल में शासन पद्धतियां एवं परंपराएं दूषित हो गयी थीं, उन्होंने शासकीय संस्थाओं को भी बर्बाद करने का कार्य किया गया था। कोई भी संवैधानिक संस्था हो या अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन उचित तरीके से नहीं कर पाते थे, केवल भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का ही वर्चस्व हुआ करता था। जिसका जीवंत उदाहरण सीजीपीएससी में हुए घोटाले में साफ तौर पर नजर आता है।


आज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जो लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा दिया करती थीं उनकी अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्रता होती है और सूरजपुर में कांग्रेस के नेता द्वारा बलात्कार व हत्या की जाती है, रायपुर में महिला अधिकारी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके केबिन में घुसकर दुर्व्यवहार किया जाता है पर उनके सभी नेता मौन हैं। पिछली सरकार ने पूरे राज्य में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। शासन तो केवल प्रशासन को जनहित में दिशा दिखाने का कार्य करता है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासनकाल में किसी भी अधिकारी को किसी अवैधानिक कार्य के लिए प्रेरित नहीं कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ एक राजनैतिक विरोधी के रूप में नहीं कहता बल्कि हाल की घटनाओं, आंकड़ों, दस्तावेजी प्रमाणों एवं माननीय न्यायालयों के कथनों एवं निर्णयों से यह बात प्रमाणित भी हो गयी है। उन्होंने विभिन्न मामलों में कॉंग्रेस के विधायकों एवं उनके करीबियों के विभिन्न घोटालों, हथियार की सप्लाई में संलिप्तता, हत्या, रेत के अवैध परिवहन में संलिप्तता एवं बस्तर क्षेत्र में पत्रकार की हत्या में शामिल होने को रेखांकित करते हुए बताया कि कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक विभिन्न पदाधिकारी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।

अब अगर कांग्रेसी यह सोचेंगे कि धरना आंदोलन कर दबाव बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई न की जाए तो यह संभव नहीं है। इन्होंने कहा विगत सरकार में पुलिस के अधिकारियों को भी ना छोड़ते हुए उनपर भी फर्जी प्रकरण बनाये गए थे। अभी हाल ही में रायपुर की एक महिला अधिकारी के चेंबर में घुसकर के गाली गलौच की गई। यह विरोध का तरीका नहीं होता है।


हमने भी आंदोलन किए हैं लेकिन हमनें कभी अपनी मर्यादा नहीं पार की किसी के दरवाजे से अंदर कदम नहीं रखा। विपक्ष के रूप में विगत सरकार की गलत नीतियों को सामने लाने विरोध जताया पर अपनी संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन कभी नहीं किया। आंदोलन का स्वरूप क्या होना चाहिए इस पर स्पष्टता होनी चाहिए, लोकतंत्र में एक महिला अधिकारी के चेंबर में जाकर अभद्रता करना क्या लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है? अपनी हदों को समझाना चाहिए, लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है और विरोध भी स्वाभाविक है पर विरोध का कारण व तरीका क्या हो उनको समझाना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.