Media24Media.com: #उत्तर प्रदेश विधानसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उत्तर प्रदेश विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label #उत्तर प्रदेश विधानसभा. Show all posts

‘बीवी की कसम खाकर कहो…’ जल जीवन मिशन पर मंत्री और सपा विधायक में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

No comments Document Thumbnail

 UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को जल जीवन मिशन को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के बीच जमकर बहस हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों ने एक-दूसरे को इस्तीफे की चुनौती दे डाली।


प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक ने आरोप लगाया कि मिशन के तहत कई गांवों में काम अधूरा है, पानी की टंकियां गिर चुकी हैं और आपूर्ति में प्रेशर इतना कम है कि आधे घंटे में मुश्किल से एक बाल्टी पानी भर पाता है।

जवाब में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तमतमाते हुए कहा— “अपनी बीवी की कसम खाकर कहो कि आपके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।” यह सुनकर सदन में ठहाके गूंज उठे। मंत्री ने दावा किया कि आरोप सही साबित हुए तो वे उसी दिन इस्तीफा देंगे।

विधायक ने भी चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि पश्चिम यूपी के किसी जिले में जांच करा ली जाए, अगर उनके आरोप गलत निकले तो वे इस्तीफा दे देंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.