Media24Media.com: #उग्रवादी संगठन कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उग्रवादी संगठन कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी. Show all posts
Showing posts with label #उग्रवादी संगठन कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी. Show all posts

दिल्ली से KCP उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली में संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के नेता हाओबिजाम दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह एक गुप्त बैठक के सिलसिले में दिल्ली पहुंचा था।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सुरक्षा बलों ने मणिपुर के काकचिंग जिले में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

हथियार और अन्य सामान जब्त

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए बरामदगी अभियान में कई हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा विभिन्न रंगों के बैग, तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक रेडमी 13सी मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

हाओबिजाम दिलीप सिंह इससे पहले भी मणिपुर में हुई कई हिंसक घटनाओं के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2018 में थोकचोम टोनी सिंह हत्या मामले में भी उसका नाम सामने आया था। हालांकि बाद में उसे मेडिकल आधार पर जमानत मिल गई थी।

जांच एजेंसियों का दावा है कि जमानत मिलने के बाद वह फिर से उग्रवादी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।

क्या है KCP संगठन?

कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) मणिपुर के प्राचीन नाम ‘कांगलेइपाक’ पर आधारित संगठन है। इसका गठन कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े इबोहनबी और इबोपिशक द्वारा किया गया था।

यह संगठन भारत सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का समर्थन करता है और मुख्य रूप से मणिपुर के घाटी क्षेत्रों में सक्रिय माना जाता है। इसके अलावा फंड जुटाने और अन्य गतिविधियों के लिए संगठन पहाड़ी इलाकों में भी सक्रिय रहता है।

जबरन वसूली के आरोप

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, संगठन पर स्थानीय व्यापारियों, सरकारी अधिकारियों और ग्रामीणों से जबरन वसूली कर धन जुटाने के आरोप हैं। इसके अलावा संगठन पर कई आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगे हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.