Media24Media.com: #आरकेएम पावर प्लांट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आरकेएम पावर प्लांट. Show all posts
Showing posts with label #आरकेएम पावर प्लांट. Show all posts

CG NEWS : पावर प्लांट में हादसा - लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से गिर गई, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक, 10 मजदूर लिफ्ट में सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। लिफ्ट को 75 मीटर तक जाना था, लेकिन 40 मीटर पर अचानक केबल टूट गया और लिफ्ट नीचे आ गिरी। हादसे के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

घायलों को रायगढ़ के फॉर्टिस जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बबलू गुप्ता (20, उत्तर प्रदेश), रविंद्र कुमार (36, झारखंड), मिश्रीलाल देवांगन (36, सोनभद्र, यूपी) और अंजनी कनौजिया (35, सोनभद्र, यूपी) के रूप में हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.