Media24Media.com: #आकाशवाणी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आकाशवाणी. Show all posts
Showing posts with label #आकाशवाणी. Show all posts

'दीदी के गोठ' के पंचम एपिसोड का 11 दिसम्बर को होगा प्रसारण, नई चेतना 4.0 जेंडर अभियान पर केंद्रित होगा पूरा कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'दीदी के गोठ' के पंचम एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है। यह विशेष एपिसोड 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे से जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से बस्तरिया में तथा अंबिकापुर आकाशवाणी केंद्र से सरगुजिया भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा।

इस बार का अंक भारत सरकार के विशेष जेंडर अभियान 'नई चेतना 4.0' पर आधारित है, जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए देशभर में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांकेर और रायगढ़ की बिहान दीदियां अपने वास्तविक अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि किस तरह यह अभियान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और बदलाव लेकर आया है। समूह कार्य, परिवार और समुदाय में उनकी बढ़ती भागीदारी भी इस एपिसोड का प्रमुख आकर्षण रहेगी। नई चेतना 4.0 अभियान की जानकारी और प्रेरक कहानियों को घर-घर पहुंचाने में यह एपिसोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ में ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 31 अगस्त को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा।

इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।

‘‘दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में प्रसारित होगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रेरणा भी प्रदान करेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.