Media24Media.com: #आईसीयू में भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आईसीयू में भर्ती. Show all posts
Showing posts with label #आईसीयू में भर्ती. Show all posts

विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 बस्तर। जिले में हड़कंप मच गया जब बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, घायल को आज सुबह करीब 8 बजे महारानी अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती कर दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अव्यवस्था से बचा जा सके।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किन परिस्थितियों में और किसने किया। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस गंभीर घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.