Media24Media.com: #आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट. Show all posts
Showing posts with label #आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय चलने वाली गर्म हवाएं और तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर ओले गिरने के भी आसार हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। यही सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज गर्मी के साथ-साथ अचानक बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.