Media24Media.com: #अहिरन नदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अहिरन नदी. Show all posts
Showing posts with label #अहिरन नदी. Show all posts

रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

No comments Document Thumbnail

 कोरबा:  जिले के Kusmunda थाना क्षेत्र स्थित अहिरन नदी में रील बनाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मृतक की पहचान 25 वर्षीय निखिल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जबकि उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि छलांग लगाने के बाद निखिल कुछ देर तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। दोस्तों को पहले लगा कि वह सामान्य रूप से तैर रहा है, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कोई भी दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा।

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश में लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
करीब 48 घंटे की तलाश के बाद बुधवार देर शाम युवक का शव नदी में पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.