Media24Media.com: #अवैध धान परिवहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अवैध धान परिवहन. Show all posts
Showing posts with label #अवैध धान परिवहन. Show all posts

Mahasamund : अवैध धान परिवहन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, कुल 230 कट्टा धान जप्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई तथा राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में बीती रात एवं आज जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन कार्रवाई कर 230 कट्टा धान जप्त किया गया।


सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कैदवा नवागढ़ क्षेत्र में माज़दा वाहन से परिवहन किए जा रहे 80 बोरे धान को पकड़कर कार्रवाई की गई तथा धान जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया।

वहीं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर शुभम देव के नेतृत्व में जय अम्बे राइस मिल, तेन्दूकोना का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 12,887 बोरा धान कम पाया गया। मामले की जांच जारी है। इसी क्रम में तेन्दूकोना में 80 कट्टा धान जब्त कर तेन्दूकोना थाना के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम चनाट में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए 70 पैकेट धान पकड़े गए, जिस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 CG Dhan Kharidi News : राजनांदगांव जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की सख्ती रंग ला रही है। हाल ही में हुई एक बड़ी कार्रवाई में गुरुवार रात रानीतालाव–पाटेकोहरा मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों सहित कुल 10 वाहनों को पकड़ लिया।


इस कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया गया। (CG Dhan Kharidi News)

कार्रवाई के विवरण:

कलेक्टर: जितेंद्र यादव के निर्देश पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।
चेकिंग स्थान: पाटेकोहरा बैरियर और एनएच-53 (रानीतालाव–पाटेकोहरा के बीच) पर।
पकड़े गए वाहन: 6 बड़े ट्रक और 4 पिकअप वाहन।
जब्त धान: कुल 2170 कट्टा (लगभग 845 क्विंटल)।

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य खरीदी को प्रभावित करने वाले अवैध धान परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि प्रशासन अवैध गतिविधियों को रोकने के प्रति गंभीर है और किसी भी प्रकार के कानून के उल्लंघन को सहन नहीं करेगा। (CG Dhan Kharidi News)

Mahasamund : कलेक्टर के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रशासन हुआ सख्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर  विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया है।


तहसील सराईपाली के ग्राम बालसी में देर रात अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई। इसी प्रकार ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम द्वारा जब्त किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी, तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान प्रशासनिक टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई तथा मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर  विनय लंगेह ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.