Media24Media.com: #अवैध उत्खनन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अवैध उत्खनन. Show all posts
Showing posts with label #अवैध उत्खनन. Show all posts

CM साय की सख्ती का असर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जेसीबी मशीन तथा 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की शून्य सहिष्णुता की नीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किए जाने का प्रमाण है।


जिले के देवराजपारा-सधवानी तथा बंधी-बचरवार क्षेत्र में खनिज मुरूम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कराई गई। वहीं सिलपहरी क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर भी खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जप्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान देवराजपारा-सधवानी क्षेत्र से दो जेसीबी, बंधी-बचरवार क्षेत्र से एक जेसीबी तथा सिलपहरी क्षेत्र से रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर सुरक्षित रूप से पुलिस लाइन अमरपुर में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि सधवानी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 तथा कलेक्टर के समक्ष अवैध उत्खनन की शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री की जनहितकारी शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की सक्रियता और खनिज विभाग की तत्परता से शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण जैसी किसी भी गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, सतत निरीक्षण तथा शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले की प्राकृतिक संपदा का संरक्षण हो सके और शासन को राजस्व की क्षति न पहुंचे।

खनिज विभाग के अनुसार जप्त किए गए सभी वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार अर्थदंड एवं समझौता राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराने के बाद ही संबंधित वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे तथा नगर सैनिक सतीश साहू सहित जिला खनिज उड़नदस्ता दल के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार अवैध खनन के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए जनशिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

CG NEWS : रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बालोद जिले में खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध भंडारण के छह मामलों में जब्ती का कार्रवाई है। जब्त रेत को ग्राम पंचायत और संबंधित कोटवार के सुपुर्द कर दिया गया है।


 कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा, रेंगाकठेरा, चंदनबिहरी और देवरी-ख में औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रेत के अवैध भंडारण के छह मामले पाए गए, जिसमें जब्ती की कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 

एक चैन माउंटेन व दो ट्रैक्टर जब्त : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित खनिज टास्क फोर्स द्वारा आज औचक निरीक्षण के दौरान 01 चैन माउंटेन एवं 02 ट्रैक्टर जब्त किया गया। यह कार्रवाई रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में की गई है। 

तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम बिर्रा में रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। वहीं तहसील जांजगीर के केवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन कर रहे 01 चैन माउंटेन को जब्त किया गया। इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

वन विभाग की कार्यवाही: अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर राज्य में वन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के वन्य परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में वनमंडल मुंगेली अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में अवैध उत्खनन करते हुए एक डोजर (ट्रैक्टर) को जब्त किया गया है।

वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर चचेड़ी परिसर कक्ष क्रमांक 493 ग्राम झलरी मनियारी नदी में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक नग डोजर (ट्रैक्टर) पकड़ा गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वन भूमि पर बिना अनुमति रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि वन संसाधनों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या अधिकारी को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

जिला प्रशासन की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई , 8 से अधिक वाहन जप्त, कार्यवाही जारी

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने 6-7 की दरम्यानी रात में जिले में अवैध रेत परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। यह कार्रवाई जिले के दोनर और सेलदीप में की गई है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

खनिज अधिकारी एच.डी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत अवैध रेत परिवहन पर 8 (आठ) हाईवा अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। उक्त हाईवा कंपोजिट बिल्डिंग धमतरी में अभिरक्षा में रखा गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।’ 

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खनिज  संपदाओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।जिला प्रशासन की यह पहल न केवल अवैध खनन माफियाओं को चेतावनी है, बल्कि यह भी संदेश है कि जिले की प्राकृतिक संपदाओं की संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.