Media24Media.com: #अल्पसंख्यक मोर्चा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अल्पसंख्यक मोर्चा. Show all posts
Showing posts with label #अल्पसंख्यक मोर्चा. Show all posts

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में SC और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी में 35 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।


अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद किया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 33 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें

  • 6 उपाध्यक्ष,
  • 2 महामंत्री,
  • 6 मंत्री,
  • 1 कोषाध्यक्ष,
  • 2 सह-कोषाध्यक्ष,
  • कार्यालय मंत्री,
  • सह-कार्यालय मंत्री,
  • मीडिया प्रभारी

  • सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी का भी ऐलान

इसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में कुल 35 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में

  • 6 उपाध्यक्ष,
  • 2 महामंत्री,
  • 6 मंत्री,
  • 1 कोषाध्यक्ष,
  • 2 सह-कोषाध्यक्ष,
  • कार्यालय मंत्री,
  • सह-कार्यालय मंत्री,
  • मीडिया प्रभारी


सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा में रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान और सैयद ताहिर रजा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.