Media24Media.com: #अपहरण का ड्रामा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अपहरण का ड्रामा. Show all posts
Showing posts with label #अपहरण का ड्रामा. Show all posts

अपहरण का ड्रामा! पुलिस ने फर्जी वीज़ा-पासपोर्ट ठगी के आरोप में पकड़े दो भाई

No comments Document Thumbnail

परिवार ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत, हकीकत में निकली गिरफ्तारी


भिलाई। शहर में गुरुवार रात सनसनी फैलाने वाला अपहरण का मामला अंततः झूठा निकला। सुभाष चौक कैंप में फास्ट फूड और एग रोल ठेला लगाने वाले दो सगे भाइयों के गायब होने की खबर ने पहले तो हड़कंप मचाया, लेकिन बाद में सामने आया कि उनका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी।

ठगी का मामला दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, यूपी के अंबेडकर नगर जिले के थाना राजे सुलतानपुर में दोनों भाइयों – विष्णु प्रसाद साव और शुभम साव – पर आरोप है कि वे फर्जी वीज़ा और पासपोर्ट बनाकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इन मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर यूपी पुलिस ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया।

अपहरण की अफवाह

गिरफ्तारी की जानकारी न होने के कारण परिवार ने छावनी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। वहीं, यूपी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई थी, लेकिन सूचना आदान-प्रदान में लापरवाही और मोबाइल नंबर की त्रुटि की वजह से यह खबर स्थानीय पुलिस तक समय पर नहीं पहुंच पाई।

मामला हुआ साफ

छावनी थाने में दर्ज अपहरण का मामला अब स्पष्ट हो गया है। यह अपहरण नहीं बल्कि ठगी के आरोप में की गई विधिवत गिरफ्तारी थी। यूपी पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लोकल लोगों में अब चर्चा है कि परिवार ने अपहरण की शिकायत कर अनावश्यक ड्रामा खड़ा कर दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.