Media24Media.com: #अपहरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अपहरण. Show all posts
Showing posts with label #अपहरण. Show all posts

युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, 17 लाख की फिरौती मांगी; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक सनसनीखेज हनी ट्रैप और अपहरण का मामला सामने आया है। लक्षणपुर गांव के एक युवक, किशन साहू को एक महिला, आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू (26), और उसके साथी अभय कुमार सूर्यवंशी (22) ने व्हाट्सएप चैट के जरिए प्रेमजाल में फंसाया। युवक को बहला-फुसलाकर बुलाने के बाद उसका अपहरण कर लिया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। अपहरणकर्ताओं ने फिल्मी अंदाज में फिरौती के लिए लोकेशन दी और धमकी दी कि रकम न देने पर युवक की हत्या कर दी जाएगी।




जांजगीर पुलिस और साइबर सेल ने शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की। 12 जून 2025 को रात 8 बजे पीड़ित के पिता, बुधराम साहू की शिकायत के बाद पुलिस ने 6 घंटे के भीतर ऑपरेशन चलाकर सुबह 4-5 बजे पहरिया के खेतों में एक मकान से किशन को सकुशल मुक्त कराया। अभय कुमार और आयशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, और मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.