Media24Media.com: #अपराध का ग्राफ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अपराध का ग्राफ. Show all posts
Showing posts with label #अपराध का ग्राफ. Show all posts

CG NEWS : दिनदहाड़े नर्स पर जानलेवा हमला, चाकू घोंपकर फरार आरोपी

No comments Document Thumbnail

कोरबा। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक नर्स पर अज्ञात युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 25 वर्षीय युवती शहर की एक पैथोलॉजी लैब में नर्स के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंची, पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।

घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.