Media24Media.com: #अनोखी प्रेम कहानी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अनोखी प्रेम कहानी. Show all posts
Showing posts with label #अनोखी प्रेम कहानी. Show all posts

दादा की उम्र का दूल्हा! 32 साल छोटी टीचर संग भागे स्कूल संचालक, मंदिर में रचाई शादी

No comments Document Thumbnail

 बिहार के Muzaffarpur जिले के Aurai थाना क्षेत्र से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 60 वर्षीय स्कूल संचालक ने 28 वर्षीय शिक्षिका के साथ नेपाल जाकर शादी कर ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, औराई निवासी राकेश शाह (60) एक निजी स्कूल संचालित करते हैं। उसी स्कूल में 28 वर्षीय शाइस्ता परवीन शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए। चर्चा है कि वे नेपाल पहुंचकर मंदिर में विवाह बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को माला पहनाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में शाइस्ता परवीन ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे अपनी जिंदगी से खुश हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करते हुए अपने पति के परिवार को परेशान न करने की अपील की है।

इधर, युवती के भाई ने Aurai Police Station में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि स्कूल संचालक ने उनकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन की नीयत से अगवा किया है। प्राथमिकी में राकेश शाह की पत्नी, बेटी सहित सात लोगों को नामजद किया गया है और युवती की बरामदगी की मांग की गई है।

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति है। एहतियातन पुलिस गांव में गश्त कर रही है। स्कूल संचालक के घर और स्कूल पर फिलहाल ताला लटका हुआ है।

औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.