Media24Media.com: #अंतरराष्ट्रीय योग दिवश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अंतरराष्ट्रीय योग दिवश. Show all posts
Showing posts with label #अंतरराष्ट्रीय योग दिवश. Show all posts

सेजेस पटेवा के योग संगम में 536 लोगों ने लगाई डुबकी

No comments Document Thumbnail

पटेवा : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी /हिन्दी माध्यम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवश के का आयोजन ऐतिहासिक रहा।इस य़ोग कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 450 विद्यार्थी,30 शिक्षक,45 जनप्रतिनिधि एवं नागरिक,11 अन्य कर्मचारी मिलाकर 536 लोगों ने योग किया।


प्रातःकालीन इस योग कार्यक्रम में कक्षा 1 के बच्चों ने भी उत्साहित होकर योग के कई‌ आसन किये।योग दिवस का प्रारंभ प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान , पूर्व सरपंच सुनील पटेल,तथा मनोहर साहू के द्वारा, आज की जीवन शैली में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।


उपस्थित जनप्रतिनिधियों में सम्पत पटेल, प्रकाश पटेल, राजेश ध्रुव, सुनील शुक्ला, एवं अनेक गणमान्य नागरिक थे। व्यायाम शिक्षक वैभव मानिकपुरी योगदिवस प्रभारी,तथा अन्य शिक्षक व्याख्याताओं द्वारा आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रुप से सम्पन्न कराने में अपना योगदान दिया।मंच पर योग प्रदर्शन एवं संचालन अर्चना तिवारी , पद्मनी नशीने,एवं प्रशिक्षित छात्र छात्राओं की टीम तथा अन्य समस्त हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षिकाओं ने किया।अंत में सभी प्रतिभागियों को भिगोया मूंग और भिगोया हुआ चना खिलाया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.