Media24Media.com: ##BhilaiNews

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ##BhilaiNews. Show all posts
Showing posts with label ##BhilaiNews. Show all posts

चरित्र पर शक में हैवान बना पति: नशे में पत्नी की हंसिया से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई/कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थानांतर्गत महामायापारा में चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद कुम्हारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है।


शादी के 4 साल बाद ही उजड़ा परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महामायापारा निवासी घनश्याम यादव (25) की शादी करीब 4 साल पहले दुर्गा यादव (22) के साथ हुई थी। दोनों का 6 महीने का एक मासूम बच्चा भी है। घनश्याम अत्यधिक शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर बेवजह शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

सुबह 9:30 बजे हुआ विवाद, हंसिया से किए ताबड़तोड़ वार

रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे इसी बात को लेकर दंपति के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि घनश्याम ने आपा खो दिया और घर में रखे हंसिया से दुर्गा के माथे, गले और पीठ पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। लहूलुहान अवस्था में महिला वहीं गिर पड़ी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया है।

नोटों के बंडल का लालच पड़ा भारी: भिलाई में महिला गंवा बैठी सोने का मंगलसूत्र और नकदी

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में ठगों के एक गिरोह ने महिला को 500 रुपये के नोटों की गड्डी का लालच देकर सोने का मंगलसूत्र और 2,000 रुपये नकदी पार कर दिए। पीड़िता को बाद में पता चला कि नोटों की गड्डी में ऊपर सिर्फ एक असली नोट था और अंदर रद्दी कागज भरा हुआ था। मामला छावनी थाने का है।


रास्ता पूछने के बहाने की बातचीत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर मार्केट निवासी पीड़िता टी. चंद्रावती स्थानीय बाजार में किराना दुकान चलाती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे वह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनसे दुर्ग जाने का रास्ता पूछा और बातचीत में उलझा लिया।

नागपुर जाने और सेठ की कहानी गढ़ी
कुछ ही देर में वहाँ एक महिला और एक अन्य पुरुष आ पहुँचे। उन्होंने खुद को बिलासपुर का निवासी बताते हुए कहा कि उनके सेठ ने उन्हें काम से निकाल दिया है और अब उन्हें नागपुर जाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम
बातचीत के दौरान गिरोह के एक सदस्य ने 500-500 रुपये के नोटों का एक बंडल दिखाया। उसने महिला से कहा कि यदि वह अपना पुराना मंगलसूत्र दे दे, तो वे बदले में पूरा बंडल उसे सौंप देंगे। झांसे में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र उतारकर उन्हें दे दिया। इसके बाद शातिरों ने नागपुर जाने का किराया बताते हुए 2,000 रुपये नकद भी ले लिए और रफूचक्कर हो गए।

घर पहुँचकर खुला राज, मामला दर्ज
घर पहुँचने पर जब महिला ने बंडल खोला, तो उसके उड़ गए। ऊपर सिर्फ एक 500 रुपये का असली नोट था, जबकि नीचे केवल रद्दी कागज भरे थे। ठगी का अहसास होने पर महिला ने अपने बेटे के साथ छावनी थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.