Media24Media.com: ##मिसाइल अटैक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ##मिसाइल अटैक. Show all posts
Showing posts with label ##मिसाइल अटैक. Show all posts

Iran Israel War : इजरायल ने ईरान के हेडक्वार्टर और ऑयल डिपो पर किया अटैक, तेहरान ने दागीं 50 बैलिस्टिक मिसाइलें

No comments Document Thumbnail

 Iran Israel War : ईरान और इजराइल ने एक दूसरे पर एक बार फिर से मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है. ईरान मिलिट्री ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस अपने अगले चरण में प्रवेश कर गया है.


ईरानी समाचार एजेंसी IRINN की रिपोर्ट के मुताबिक, तबरीज़ और इस्फ़हान में भी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया गया है, क्योंकि वे इज़रायली हमले की चपेट में हैं. वहीं, इराक ने अमेरिका से गुजारिश की है कि वह इजरायली विमानों को ईरान पर हमला करने के लिए ईराकी एयरस्पेस का उपयोग करने से रोके. इसके अलावा, जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने ईरान पर इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए इसे 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया है.

ईरान ने कहा कि इजरायली हमले के बाद दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र में उत्पादन आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया है.ईरान पर लगातार हमले जारी रखने का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि इजरायल ईरानी शासन के हर स्थल और लक्ष्य पर हमला करेगा. नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में नागरिकों से कहा, "आप तेहरान के आसमान पर इजरायली वायु सेना के विमान देखेंगे." उनका यह बयान इजरायल द्वारा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत हवाई हमले शुरू करने के बाद आया, जिसमें नतांज, इस्फ़हान और तेहरान सहित शहरों में ईरान के परमाणु और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया.

ईरान ने रविवार तड़के इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है. इजरायल के कई हिस्सों में सायरन गूंज उठे. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पुष्टि की है कि ईरान ने कई मिसाइलें तेहरान की ओर दागी हैं. ईरान की मिसाइलों को हमारा डिफेंस सिस्टम इंटरसेप्ट कर रहा है. आईडीएफ ने उत्तर और मध्य इजरायल के निवासियों को शेल्टर में रहने की सलाह दी है.

इजरायल ने उड़ाया ईरान का शाहरान तेल डिपो
इजरायल ने ईरान में शनिवार रात को भीषण बमबारी की. इजरायल के मिसाइलों ने राजधानी तेहरान के उत्तर पश्चिम में स्थित शाहरान शहर में तेल डिपो को स्ट्राइक किया, जिसके बाद भीषण आग लग गई. तस्वीरें में देखिए, आग का काला गुब्बारा कैसे पूरे शहर में छाया हुआ है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.