Media24Media.com: ##खौफनाक पारिवारिक विवाद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ##खौफनाक पारिवारिक विवाद. Show all posts
Showing posts with label ##खौफनाक पारिवारिक विवाद. Show all posts

छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला मामला: सास के 'बांझ' ताने से तंग बहू ने हथियार से किया सास का कत्ल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक खौफनाक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला दिया। सास को बार-बार "बांझ" कहने की सजा बहू ने मौत बनकर दी। धारदार हथियार से हमला कर बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी।


वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी बहू ने की थी। वारदात के बाद आरोपी बहू मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी मची हुई है। परिजनों ने भी इस खौफनाक वारदात पर गहरा दुख जताया है।

कोतवाली पुलिस की लगातार खोजबीन के बाद आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी सास उसे रोज-रोज बांझ कहकर ताने मारती थी। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.